Search
Close this search box.

गाजीपुर भदौरा सीएचसी का वाराणसी से आए जांच अधिकारी ने किया गहन निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female]

गाजीपुर। सेवराई तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भदौरा का वाराणसी से आए जांच एवं मूल्यांकन अधिकारी चंद्रिका प्रसाद मौर्य ने गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने 30 बेड वाले स्वास्थ्य केंद्र में शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं, संसाधनों और कमियों की बारीकी से समीक्षा की।

जांच अधिकारी ने ओपीडी कक्ष, दवा वितरण कक्ष, दंत चिकित्सक कक्ष, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, जनरेटर, पुरुष एवं महिला वार्ड, सिजेरियन सुविधा और संबंधित उपकरणों की स्थिति का निरीक्षण किया। इसके अलावा, अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन 50 बेड के कोविड वार्ड का भी जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि शासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त बजट दे रहा है और आधुनिक सुविधाओं के विकास पर जोर दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जनरेटर संचालन न होने और सुविधाओं में कमी से जुड़े सवालों पर उन्होंने कहा कि सभी तथ्यों के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

भदौरा क्षेत्र के अन्य सीएचओ सेंटरों के बंद रहने और दिलदारनगर में सेवानिवृत्त कर्मियों द्वारा प्रसव कराने के मामलों पर भी रिपोर्ट भेजने का आश्वासन दिया गया। जांच अधिकारी के आगमन के कारण सीएचसी में दिनभर हड़कंप और सक्रियता बनी रही।

ब्यूरो चीफ- संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें