मीरजापुर। थाना ड्रमण्डगंज जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 30.04.2026 को वादी सौरभ जायसवाल पुत्र स्व0 शिवकुमार जायसवाल निवासी बल्ली का अड्डा थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध लाइसेंसी पिस्टल चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ड्रमण्डगंज पर मु0अ0सं0-50/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी के सामानों की बरामदगी कराये जाने हेतु थाना प्रभारी ड्रमण्डगंज को निर्देश दिये गये।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना ड्रमण्डगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में पतारसी सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांकः 01.05.2026 को थानाध्यक्ष भारत सुमन मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्त किरन उर्फ अर्जनु पुत्र स्व0 जगदेव निवासी इन्द्रवार थाना ड्रमण्डगंज जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से चोरी गयी लाइसेंसी पिस्टल व 05 जिन्द व 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया।
थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अंतर्गत धारा 303(2), 317(2) बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधिनियम में गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया।







