Search
Close this search box.

थाना लालगंज पुलिस द्वारा नाबालिग को शादी का झासा देकर दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर : थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 26.04.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध शादी का झासा देकर दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी।

उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-141/2026 धारा 69 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी लालगंज को निर्देश दिए गए।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 01.05.2026 को उप निरीक्षक सुजीत कुमार सेठ मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त इशु पुत्र शिवलाल निवासी ग्राम बहुती थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 65(1) बीएनएस व ¾(2) पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया।

Leave a Comment

और पढ़ें