मीरजापुर: अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत मु0अ0सं0-23/2026 धारा 8/20/29 एनडीपीएस अधिनियम में बड़ी कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 01.05.2026 को उप निरीक्षक अरविन्द कुमार गुप्ता मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त बृजेश पटेल पुत्र रामचरन वर्मा निवासी भाटीखुर्द थाना आसपुर प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय/जेल भेजा गया।







