Search
Close this search box.

वाराणसी मंडल में पहली बार क्रिसमस मेले का भव्य आयोजन, कर्मचारियों व परिवारों ने उठाया उत्सव का आनंद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन की प्रेरणा से वाराणसी मंडल में आज इन्द्रप्रस्थ सामुदायिक केंद्र में रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए क्रिसमस मेले का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन वाराणसी मंडल में पहली बार किया गया, जिसे लेकर कर्मचारियों और उनके परिजनों में खासा उत्साह देखने को मिला।

क्रिसमस मेले का औपचारिक उद्घाटन सांता क्लॉज की वेशभूषा में सजे छोटे बच्चों से मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन एवं मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती वानी जैन द्वारा फीता काटकर एवं केक काटकर किया गया।

इस अवसर परवरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक नितेश अग्रवाल, सहायक कार्मिक अधिकारी वीरेन्द्र यादव, सहायक वाणिज्य प्रबंधक पी.एस. रावत, एन.ई. रेलवे मेंस कांग्रेस के केंद्रीय मंत्री अखिलेश पांडेय, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी व उनके परिवार उपस्थित रहे।

मेले के मुख्य आकर्षण

क्रिसमस मेले में महिला समिति के मसाला केंद्र के उत्पाद, बनारसी चाट स्टॉल, टी स्टॉल, मानसिक खेलों के स्टॉल, बच्चों के लिए विशेष खेल एवं मनोरंजन गतिविधियां को लोगों ने खूब सराहा।

मंडल रेल प्रबंधक का संदेश

मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “वाराणसी मंडल में पहली बार क्रिसमस मेले का आयोजन किया गया है, जिसे भविष्य में और भी भव्य रूप दिया जाएगा। क्रिसमस केवल उत्सव नहीं बल्कि पुराने वर्ष को याद कर नए वर्ष का स्वागत करने का अवसर भी है। ऐसे आयोजन कर्मचारियों में आपसी सहयोग और सौहार्द को मजबूत करते हैं।”

महिला कल्याण संगठन की पहल

मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा वानी जैन ने बच्चों को चॉकलेट व कैंडी वितरित कर क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह मेला रेलवे कॉलोनी में रहने वाले परिवारों के बीच आपसी सौहार्द, समन्वय और आत्मविश्वास बढ़ाने का माध्यम है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

मेले में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। साध्वी, राधिका, आयुष, अत्रिय, अक्षय, आशीष, अनु सहित कई बच्चों ने सांता गीत, कैरोल सॉन्ग, मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए इसके अलावा बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर समेत अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विजेताओं को पुरस्कार भी दिए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह द्वारा किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें