Search
Close this search box.

गाजीपुर: दिव्यांगजनों को मिलेगा ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर समेत कई सहायक उपकरण, ऑनलाइन आवेदन शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर। जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अब जिले के सभी दिव्यांगजन ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, वैशाखी, ब्लाइंड छड़ी, वॉकिंग स्टिक, श्रवण यंत्र और कृत्रिम अंग (कटे हाथ-पैर) जैसे सहायक उपकरण प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इच्छुक दिव्यांगजन वेबसाइट https://divyangjanup.upsdc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद उसकी हार्डकॉपी के साथ आवश्यक अभिलेखों की छायाप्रति—जैसे दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र—जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, कक्ष संख्या 43, गाजीपुर में जमा करानी होगी।

अधिकारियों ने बताया कि पात्र लाभार्थियों को शीघ्र ही उपकरण उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। इस पहल से जिले के सैकड़ों दिव्यांगजनों को बड़ी सहायता मिलने की उम्मीद है।

ब्यूरो चीफ– संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें