Search
Close this search box.

गाजीपुर: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के भगीरथपुर गांव में शनिवार को 25 वर्षीय विवाहिता मंशा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

मंशा देवी, पत्नी शशिकांत राजभर, मूल रूप से गौसपुर बुजुर्गा (कोतवाली गाजीपुर) की रहने वाली थीं। उनकी दो बच्चियां—मानसी (3 वर्ष) और लक्ष्मी (2 वर्ष)—मां को खोजते हुए बिलखती रहीं, जिससे माहौल गमगीन हो गया।

मृतका के पिता बहादुर राजभर ने बताया कि वर्ष 2021 में उन्होंने अपना खेत बेचकर धूमधाम से मंशा की शादी शशिकांत राजभर से की थी और दहेज सहित नगदी भी पर्याप्त दिया था। आरोप है कि इसके बावजूद ससुराल पक्ष लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मंशा को प्रताड़ित करता रहा। पिता ने बताया कि एक सप्ताह पहले मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया था। बुधवार को पति शशिकांत उसे मायके से वापस ले गया, लेकिन शनिवार की सुबह गांव वालों से उसकी मृत्यु की सूचना मिली।

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी श्यामजी यादव ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति शशिकांत, देवर श्रीकांत और सास प्रेमशिला के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद मायके में कोहराम मचा हुआ है। मंशा की मां उर्मिला और पिता बहादुर का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि ससुराल पक्ष के घर में सन्नाटा पसरा है। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें