Search
Close this search box.

जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ला का भव्य स्वागत

बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया में नव नियुक्त कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र कुमार शुक्ला के आगमन पर कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट, रेवती-बलिया की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कुलपति का अंगवस्त्र, माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया तथा उनके सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ला एक कुशल शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी हैं। उनके नेतृत्व में जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि विश्वविद्यालय आने वाले समय में पूर्वांचल के शैक्षणिक विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

ट्रस्ट परिवार ने कहा कि कुलपति के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय का सर्वांगीण विकास होगा और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त होगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने विश्वविद्यालय की उन्नति और क्षेत्र के शैक्षणिक विकास के लिए सामूहिक सहयोग का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर संरक्षक अभिज्ञान तिवारी, संतोष तिवारी, अनिल मिश्रा सहित ट्रस्ट के अनेक सदस्य उपस्थित

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें