Search
Close this search box.

स्कूल से लौट रही महिला के साथ अभद्रता, CCTV के आधार पर आरोपी की तलाश

हैदराबाद । के मणिकोंडा क्षेत्र स्थित अलकापुरा टाउनशिप में एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला अपने बच्चे के साथ स्कूल से घर लौट रही थी। इसी दौरान रोड नंबर 4 स्थित प्रणति ईशा अपार्टमेंट के पास पीछे से आए एक टीनएजर लड़के ने महिला के साथ शर्मनाक हरकत करते हुए उनकी ड्रेस उठाई और मौके से भाग निकला। घटना के बाद महिला घबरा गई और आसपास मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी गई।

पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में आरोपी लड़का भागते हुए दिखाई दे रहा है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें