वाराणसी: रेलवे प्रशासन ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 04137/04138 ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन ग्वालियर से 19 मई से 14 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को तथा बरौनी से 20 मई से 15 जुलाई 2026 तक प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को कुल 17 फेरों में संचालित की जाएगी।
गाड़ी संख्या 04137 ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन ग्वालियर से दोपहर 2:15 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन शनीचरा, मालनपुर, गोहद रोड, सोनी, भिंड, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी कैंट, औड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, रेवती, सुरेमनपुर, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर एवं शाहपुर पटोरी होते हुए अगले दिन दोपहर 12:15 बजे बरौनी पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 04138 बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन बरौनी से दोपहर 1:45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सुरेमनपुर, रेवती, बलिया, गाजीपुर सिटी, औड़िहार, वाराणसी कैंट, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज जंक्शन, फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, भिंड, सोनी, गोहद रोड, मालनपुर एवं शनीचरा स्टेशनों पर ठहराव करते हुए अगले दिन दोपहर 12:20 बजे ग्वालियर पहुंचेगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार इस विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एसएलआर/डी के 2, साधारण द्वितीय श्रेणी के 6, द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 4, शयनयान श्रेणी के 6, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 1 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1 कोच शामिल होगा। रेलवे ने यात्रियों से समय से पूर्व आरक्षण कराने की अपील की है।






