वाराणसी । में शहर के विकास कार्यों को गति देते हुए शनिवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने बलुआबीर वार्ड संख्या 88 स्थित कंपोजिट स्कूल परिसर में 70 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नलकूप का विधिवत शिलान्यास किया। यह परियोजना क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। नलकूप निर्माण पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को स्वच्छ और नियमित पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi और मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के मार्गदर्शन में शहर के हर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम जनता की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को तेजी से पूरा कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर नाथ गुप्ता, संदीप चौरसिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष ऋतुराज सिंह, पार्षद प्रतिनिधि तुफैल अंसारी, पार्षद सुरेश चौरसिया समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।








