Search
Close this search box.

गाजीपुर: दिलदारनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गोवंश, चार पहिया वाहन समेत दो गौ तस्कर गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दिलदारनगर थाना पुलिस ने एक और सराहनीय सफलता हासिल की है। पुलिस ने तीन जीवित गोवंश, एक चार पहिया पिकअप वाहन और दो गौ तस्करों को गिरफ्तार कर कानून के हवाले कर दिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, जबकि पुलिस की तत्परता की आमजन में सराहना की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, थाना दिलदारनगर के उपनिरीक्षक हरिमाधव पांडेय हमराह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक पिकअप वाहन पर लदे गोवंशों को देखकर पुलिस ने वाहन को रोकने का संकेत दिया। लेकिन चालक वाहन को तेज़ी से भगाने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और भक्सी नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।

वाहन की तलाशी के दौरान उसमें तीन जीवित गोवंश बरामद किए गए। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान इस प्रकार है-

  • मुकेश यादव, पुत्र शिवदरस यादव, निवासी भक्सी, थाना दिलदारनगर, जनपद गाज़ीपुर, उम्र 27 वर्ष।
  • काजू यादव, पुत्र राम प्यारे सिंह यादव, निवासी भरवलिया, थाना दिलदारनगर, जनपद गाज़ीपुर, उम्र 20 वर्ष।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही मुकदमा संख्या 195/25, धारा 3/5A/8 गौ-हत्या निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्तों को थाने लाकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देशन में और क्षेत्राधिकारी जमानिया के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। इस अभियान में उपनिरीक्षक हरिमाधव पांडेय के साथ पुलिस टीम के कई अन्य कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

ब्यूरोचीफ- संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें