Search
Close this search box.

परिवारिक कलह से विवाहिता ने लगाई फांसी, पति पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

गाजीपुर। सैदपुर क्षेत्र स्थित खानपुर थाना अंतर्गत मकरसन गांव में 18 वर्षीय विवाहिता शालू राजभर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार शालू की शादी करीब एक वर्ष पहले सचिन राजभर से हुई थी। सचिन अपने माता-पिता के निधन के बाद बचपन से ही ननिहाल में रहकर जीवनयापन कर रहा था। शादी के बाद वह पत्नी के साथ गांव में अलग मकान में रहता था।बताया जाता है कि शुक्रवार की रात सचिन अपने मामा के घर सोने चला गया था, जबकि शालू घर पर अकेली थी।

शनिवार सुबह जब वह वापस लौटा तो पत्नी को फंदे से लटका देख उसके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही खानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।शालू का मायका आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बिनोपुर गांव में है। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने उनकी मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खानपुर थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष की तहरीर पर पति सचिन राजभर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें