जैविक खेती जागरूकता प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिरनो: राज्य सरकार ने प्रदेश के किसानों को जैविक खेती के लिए जागरूक करने का फैसला किया है। जैविक खेती करके किसान अधिक उत्पादन कर सकते हैं। किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित करने के लिए अतुल यादव प्रभारी कृषि निवेश केंद्र ने सोमवार को जैविक खेती जागरूकता प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इस रथ के साथ प्रगतिशील किसानों का समूह साथ में है।

एडीओ कृषि विजय कुमार ने प्रदेश के काश्तकारों से जैविक खेती अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में खेती में रसायनों का प्रयोग ज्यादा हो रहा है। इससे जमीन की उर्वरा शक्ति कम हो रही है और लोगों के स्वास्थ्य पर भी कुप्रभाव पड़ रहा है। अतुल यादव कृषि निवेश प्रभारी बिरनो का भी मानना है कि वर्तमान में कैंसर जैसी कई बीमारियां फसलों में कीटनाशक का अत्यधिक प्रयोग करने से हो रही है।

इससे बचने के लिए सरकार जैविक खेती को बढ़ावा दे रही है। जैविक खेती के माध्यम से कम लागत में अच्छा उत्पादन ले रहे देश के विभिन्न जगहों के प्रगतिशील किसान प्रचार रथ के माध्यम से किसानों को जागरूक करेंगे। यह जैविक रथ गांवों में जाकर काश्तकारों से संवाद कर जैविक खेती से संबंधित अपने अनुभव साझा करेगा। कृषक गोष्ठियां और किसान मीट आयोजित कर जैविक खेती के लाभ बताएंगे।

जैविक खेती के कई लाभ

अतुल यादव ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि आम जन में जैविक खेती को लेकर सकारात्मक संदेश जाए। जागरूकता का माहौल बने और किसान यह समझ सके कि जैविक खेती से कई लाभ हैं। उन्होंने कहा कि किसान गोबर, केंचुए एवं हरी खाद का प्रयोग करें। कीटनाशक के स्थान पर नीम आदि जैविक पदार्थों का छिड़काव करें। इससे किसान के लागत कम आएगी, जमीन स्वस्थ रहेगी, उसकी उर्वरा शक्ति बनी रहेगी और आमजन को भी निरोग बनाने में मदद मिलेगी।

See also  गाजीपुर: गांव में खड़ंजा लगा रहे मजदूर को लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल, मुकदमा दर्ज

इस अवसर पर एडीओ कृषि विजय कुमार, अतुल यादव , उमेश कुमार, अच्छेलाल, मारकंडे खरवार ,प्रमोद सिंह, बुझारत गौड़, अंतिम खरवार, चौथी प्रसाद ,रामबचन गौड़ एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *