बलिया। गड़वार श्री जंगली बाबा धाम, गड़वार में मंगलवार को संत शिरोमणि श्री जंगली बाबा के निर्वाण शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आगामी 28 अक्टूबर से 7 नवंबर तक आयोजित होने वाले हरिहरात्मक महायज्ञ की तैयारियों को लेकर एक वृहद बैठक आयोजित की गई। बैठक में महायज्ञ को भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए रामभद्र बालक बाबा ने कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा, आस्था और सच्चे मन से यज्ञ में सहभागिता करने से व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से महायज्ञ में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान श्री जंगली बाबा धाम सेवा ट्रस्ट के प्रबंधक आचार्य पंडित राहुल उपाध्याय ने आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को यजमान बनाने तथा व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने पर चर्चा की। साथ ही महायज्ञ को सफल बनाने के लिए जनसहयोग और व्यापक सहभागिता पर बल दिया गया।
इस अवसर पर अतुल कृष्ण शांडिल्य, सौरभ कुमार, झूलन भैया, मदन लाल, रोहित श्रीवास्तव, संजय सिंह, स्वाधीन गुप्ता, जयप्रकाश वर्मा, श्रीनाथ उपाध्याय, इंद्रजीत चौबे, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, अश्विनी पाण्डेय, सुधांशु उपाध्याय, लल्लन गुप्ता, आनंद सिंह, मन्नु गुप्ता सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। बैठक में महायज्ञ की सफलता के लिए सभी ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।









