Search
Close this search box.

बांसडीह में गोंड समाज का धरना जारी, अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन तेज

बलिया । के बांसडीह तहसील क्षेत्र में गोंड समाज के छात्र-नौजवानों का अनिश्चितकालीन धरना 14 अप्रैल 2026 को भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने “गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र सुगमता पूर्वक जारी करो” के नारे के साथ अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि संविधान अनुसूचित जनजाति आदेश संशोधन अधिनियम-2002 और उत्तर प्रदेश शासन के 3 नवंबर 2021 के शासनादेश का पूर्ण रूप से पालन किया जाए।

धरनार्थियों का आरोप है कि 7 अप्रैल को तहसीलदार द्वारा चार गोंड जाति प्रमाण पत्र जारी किए गए, जबकि समान साक्ष्य प्रस्तुत करने के बावजूद अन्य लोगों को प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है। छात्र नेता बिट्टू गोंड ने कहा कि जब तक सभी पात्र लोगों को प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा।

धरना स्थल पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती भी मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर “जय भीम, जय संविधान” के नारे लगाए गए और संविधान की उद्देशिका का पाठ किया गया।

ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संरक्षक अरविंद गोंडवाना ने प्रशासन पर संविधान के प्रावधानों की अनदेखी का आरोप लगाया। धरने में उमाशंकर गोंड, लल्लन गोंड, प्रिंस गोंड, विशाल गोंड, मुकेश गोंड सहित कई लोग मौजूद रहे।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें