Search
Close this search box.

पिंडरा विधानसभा में “आओ चलें बूथ की ओर” अभियान के तहत बूथ अध्यक्षों का सम्मान, संगठन सशक्त करने पर जोर

वाराणसी । के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में 13 अप्रैल 2026 को “आओ चलें बूथ की ओर” अभियान के तहत जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पोलिंग प्रभारी एवं बूथ संख्या 116, 117, 366, 367 और 368 के बूथ अध्यक्षों के घर-घर जाकर उनका कुशलक्षेम जाना गया और उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना तथा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना रहा।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने बूथ अध्यक्षों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें आगामी चुनावों के लिए सक्रिय रहने और संगठन को और सशक्त बनाने का संदेश दिया। साथ ही बूथ स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और मतदान के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम में प्रकाश सिंह, सुरेंद्र नाथ सिंह, संतोष मौर्य, लक्ष्मी नारायण यादव, संतोष सिंह, फूलचंद राजभर, कैलाश नाथ तथा प्रमोद सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें