रायबरेली । के मिल एरिया थाना क्षेत्र स्थित पानी की टंकी, चकधौरा इलाके में महिला सभासद और उनके परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला सभासद ने कुछ दबंगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी, जिससे नाराज होकर आरोपियों ने बीच सड़क पर उन्हें और उनके परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मारपीट होती दिखाई दे रही है। इस हमले में महिला सभासद के देवर को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की बात कह रही है।









