Search
Close this search box.

सहतवार पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

बलिया। जनपद थाना सहतवार की पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा के नेतृत्व में थाना सहतवार पुलिस टीम सक्रिय रही।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक सुधाकर एवं कांस्टेबल राजू भारद्वाज ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को थाना सहतवार रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुन्ना अहमद पुत्र मोहम्मद रईस निवासी ग्राम पुरेमूर्ति पुरवा, मौजा सवरा, थाना बाजार शुकुल, जनपद अमेठी के रूप में हुई है।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना सहतवार में मु0अ0सं0 64/2026 के तहत धारा 137(2), 87, 64(2)m बीएनएस, 5L/6 पाक्सो एक्ट तथा 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूती मिली है।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें