Search
Close this search box.

रामकृष्ण सेवाश्रम हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

मीरजापुर । के ओझला पुल स्थित रामकृष्ण सेवाश्रम हॉस्पिटल एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अस्पताल छोड़ चुके डॉक्टर के.एन. प्रसाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अस्पताल की कार्यप्रणाली और मरीजों के इलाज को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में डॉक्टर प्रसाद ने दावा किया कि आईसीयू में भर्ती मरीजों का इलाज ऑनलाइन माध्यम से कराया जा रहा है और कई बार विशेषज्ञ डॉक्टर मौके पर मौजूद नहीं रहते।

उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था अव्यवस्थित हो चुकी है तथा मरीजों की जान के साथ लापरवाही बरती जा रही है। डॉक्टर का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में मरीजों की मौत के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है। इन परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने अस्पताल छोड़ने का निर्णय लिया।

इससे पहले डॉक्टर के.एम. चौधरी के जाने की चर्चाएं भी सामने आई थीं। वायरल वीडियो के बाद अस्पताल प्रबंधन पर कई सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें