बलिया । जनपद में सपा की बैठक, 2027 में भाजपा को हराने का लिया संकल्पबलिया में शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संग्राम सिंह यादव ने की। कार्यक्रम में जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्ष, विधायक एवं वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए संग्राम सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की नीतियों को उजागर करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने PDA वर्ग के आरक्षण के साथ अन्याय किया है तथा संविधान विरोधी कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीब और कमजोर वर्ग को न्याय नहीं मिल पा रहा है।

बैठक में निर्वाचन आयोग और सरकार पर भी निशाना साधा गया। नेताओं ने आरोप लगाया कि SIR अभियान के तहत मतदाता सूची से सही नाम हटाकर गलत नाम जोड़े गए हैं। पार्टी कार्यकर्ता ऐसे मामलों में आवेदन देकर संशोधन कराने का काम करेंगे। नेताओं ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाई जाएगी।
बैठक के बाद प्रेस वार्ता भी आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव बीरबल राम ने किया। इस दौरान जियाउद्दीन रिजवी, जयप्रकाश अंचल, रणजीत चौधरी, राजकुमार पाण्डेय, रविंद्र नाथ यादव, रामेश्वर पासवान सहित कई नेता उपस्थित रहे।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।








