मीरजापुर, दिनांकः17.05.2026 : दिनांकः 01.06.2025 को आवेदक राजेश कुमार पुत्र स्व0महादेव निवासी पटवा टोला थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत सं0 23103250080816 दर्ज करायी गयी। जिसमें अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कॉल के माध्यम से बिजनेस का लालच देकर आवेदक के खाते से ₹1,30,000 की ठगी कर ली गयी थी। थाना अहरौरा साइबर सेल टीम द्वारा शिकायत प्राप्त होने पर जाँच प्रारम्भ की गयी।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान फ्राड की घटना से सम्बन्धित धनराशि ₹ 90,000/- को आवेदक के खाते में वापस कराया गया।
खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के उच्चाधिकारी एवं थाना अहरौरा साइबर सेल टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया। थाना अहरौरा साइबर सेल टीम द्वारा आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी के सम्बन्ध में जागरुक किया गया।
थाना अहरौरा साइबर सेल टीम —
उपनिरीक्षक अजय कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष अहरौरा, मीरजापुर।
मुख्य आरक्षी नरेन्द्र सिंह, महिला आरक्षी महिमा उपाध्याय, थाना अहरौरा, मीरजापुर।







