मीरजापुर, दिनांकः17.05.2026 : अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन आज दिनांकः17.05.2026 को गायत्री यादव क्षेत्राधिकारी लाइन/यातायात के नेतृत्व में वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तहत पुलिस लाइन मीरजापुर में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजन के स्वास्थ्य जाँच हेतु निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कराया गया।

जिसमें चिकित्सा टीम द्वारा पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजन के स्वास्थ्य का परीक्षण करते हुए ईसीजी, ब्लड प्रेसर, शुगर सहित अन्य बीमारियों सम्बन्धित जांच की गयी।

योगा ट्रेनर द्वारा योग के लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक क्षमता में वृद्धि होती है, बल्कि मानसिक एकाग्रता, अनुशासन एवं तनाव प्रबंधन में भी सहायता मिलती है, जो पुलिस सेवा जैसे चुनौतीपूर्ण दायित्वों के निर्वहन हेतु अत्यंत आवश्यक है तथा डाइटिशियन द्वारा उन्हें समय से खान-पान सहित अन्य बिन्दुओं पर समुचित परामर्श प्रदान किया गया।








