Search
Close this search box.

पूर्व गृहमंत्री की बेटी समेत तीन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

इंदौर। अलसुबह तेजाजी नगर बायपास पर रालामंडल के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं वर्तमान राजपुर विधायक बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में कार सवार दो अन्य युवक—मन संधू और प्रखर—की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

और पढ़ें