Search
Close this search box.

वाराणसी: करधना में गंगा सेवा सदन हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: करधना गांव में गंगा सेवा सदन हॉस्पिटल की ओर से एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गांव के काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर बारी-बारी से अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जांच के साथ-साथ मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं, जिससे ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में न तो कोई स्वास्थ्य केंद्र है और न ही कोई सरकारी अस्पताल, जिसके कारण इलाज के लिए शहर जाना पड़ता है। कई बार आपातकालीन स्थिति में समय पर इलाज न मिल पाने से हादसे और मृत्यु तक की घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में गंगा सेवा सदन हॉस्पिटल द्वारा लगाए गए इस शिविर को ग्रामीणों ने बेहद सराहनीय बताया।

गंगा सेवा सदन हॉस्पिटल में कम खर्च में बेहतर इलाज की पूरी व्यवस्था उपलब्ध है। यहां मेडिसिन, यूरोलॉजी, आर्थोपेडिक्स, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेफ्रोलॉजी, बाल रोग, कार्डियोलॉजी सहित कई विभागों की सुविधाएं मौजूद हैं। पथरी के इलाज के लिए दूरबीन विधि से ऑपरेशन की व्यवस्था भी अस्पताल में उपलब्ध है। इसके साथ ही आयुष्मान हेल्थ कार्ड के माध्यम से 5 लाख रुपये तक निःशुल्क इलाज की सुविधा तथा एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

रिपोर्ट – अशोक कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें