Search
Close this search box.

नगरा में विश्व हिंदू परिषद रसड़ा जिला टोली बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व आगामी कार्यक्रमों पर हुआ मंथन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बलिया: नगरा में आज विश्व हिंदू परिषद, रसड़ा की जिला टोली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि प्रांत संगठन मंत्री दीपेश जी भाई साहब रहे। उनके साथ प्रांत मंत्री नागेंद्र जी भाई साहब तथा द्वीविभाग संगठन मंत्री दिव्यांशु जी भाई साहब भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार एवं कार्ययोजना को लेकर विस्तार से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

बैठक में जिला अध्यक्ष राजीव सिंह चंदेल जी, विभाग संयोजक दीपक गुप्ता जी, जिला मंत्री अरविंद मिश्रा, जिला सह मंत्री, जिला कोषाध्यक्ष रामनिवास शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सरोज देवी जी एवं मार्कंडेय वर्मा, प्रवीण सिंह डिम्पल, जिला संयोजक श्री प्रतीक राय जी तथा जिला सह संयोजक विपिन कुमार गुप्ता जी सहित संपूर्ण जिला टोली की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में विशेष रूप से आगामी प्रांत योजना बैठक, संगठन विस्तार और धर्म रक्षा निधि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री आदरणीय दीपेश जी भाई साहब के प्रथम आगमन पर जिला टोली द्वारा सभी आगंतुकों का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें