Search
Close this search box.

वाराणसी में दर्दनाक घटना: जयप्रकाश कॉलोनी में विवाहिता शिल्पा सिंह ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी । के सिगरा थाना क्षेत्र स्थित जयप्रकाश कॉलोनी में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां 32 वर्षीय विवाहिता शिल्पा सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शिल्पा मूल रूप से गाजीपुर की निवासी थीं और उनकी शादी वर्ष 2019 में प्रिंस सिंह के साथ हुई थी, जो नगर निगम में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि दंपति जयप्रकाश कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही सिगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें