वाराणसी: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या शनिवार को वाराणसी पहुंचे। सर्किट हाउस में उन्होंने मीडिया से बात की। इस दौरान भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गर्व करते हुए तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। यह तिरंगा यात्रा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी के पास समाप्त हुई।
इस अवसर पर डिप्टी सीएम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। आरोप लगाया कि भारतीय सेना के शौर्यपूर्ण प्रदर्शन से राहुल गांधी खुश नहीं हैं। इसलिए पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। 2027 तक सपा समाप्तवादी पार्टी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सेना की वीरता और पराक्रम ने एक बार फिर भारत का मस्तक गर्व से ऊंचा किया है। चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो या अन्य सैन्य कार्रवाई, सेना हमेशा देश के सम्मान की रक्षा में अग्रणी रही है।

श्री मौर्य ने कहा कि ऐसे बयान देश विरोधी ताकतों को प्रोत्साहित करते हैं और राष्ट्र की एकता पर चोट करते हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी उन्होंने तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, “जिनके घर शीशे के होते हैं, उन्हें दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, सुभाष सोनकर, पार्षद बेबी कुमारी बिंद, पार्षद प्रतिनिधी अजय कुमार बिंद, धनराज सोनकर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।