Search
Close this search box.

बलिया: 35 वर्षीय अशोक राम के निधन पर शोक की लहर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बलिया: जिले के नगरा पंचायत में आज सुबह लगभग 8:00 बजे वार्ड नंबर 2 में लंबे समय से बीमार चल रहे 35 वर्षीय अशोक राम का निधन हो गया। अशोक राम अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके निधन से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई और मोहल्ला, आस-पड़ोस के लोग अंतिम दर्शन के लिए इकट्ठा हुए।

घटना की जानकारी मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उमाशंकर राम और उनके पार्टी के विधानसभा महासचिव ओम प्रकाश यादव मौके पर पहुंचे और परिवार के लोगों को सांत्वना दी। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग शामिल हुए।

अंतिम संस्कार में विनोद यादव (सिकरिया), सभासद चंद्रभान राम, सभासद संतोष पांडे, अजय राम, सुखलाल राम (पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य), सुब्बा राम, संजय राम, रामबचन पेंटर, जितेंद्र राम, विवेक कुमार जज, विवेक कुमार यादव, तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

सलेमपुर सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उमाशंकर राम, पूर्व जिला अध्यक्ष आद्या शंकर चौधरी, चीनी मिल डायरेक्टर रुद्र प्रताप, विनोद यादव सिकरिया, महासचिव ओम प्रकाश यादव, सोनू यादव, अंगद यादव, आफताब आलम, विवेक कुमार यादव, और आर्मी में तैनात अनूप कुमार यादव (सैनिक नंबर 14867171, यूनिट 3361 B) भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

अंतिम संस्कार शिवपुर घाट पर गॉड ऑफ ऑनर के साथ किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने शिरकत कर अशोक राम को श्रद्धांजलि दी।

रिपोर्ट: रिज़वान पठान

Leave a Comment

और पढ़ें