Search
Close this search box.

सोनभद्र: भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

सोनभद्र: दुद्धी में भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश नेतृत्व द्वारा उनके नाम की घोषणा होते ही जिले में जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जताई। मंगलवार को दुद्धी तहसील मुख्यालय पर पहुंचने पर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, एसीएसटी प्रदेश उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, श्रवण सिंह गोंड, मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, मनोज सिंह बबलू, दिलीप पांडेय, संजू तिवारी, डॉ गौरव सिंह, सुमित सोनी, मनीष जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Leave a Comment

और पढ़ें