Search
Close this search box.

दुद्धी: पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी युवक को किया गिरफ्तार, फरार अभियुक्त की संपत्ति कुर्क

दुद्धी: स्थानीय कोतवाली पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म और धमकी के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया और उसके फरार साथी की संपत्ति कुर्क की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुकदमा अपराध संख्या 140/25, धारा 376 और 506 के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों राजा और शिवा, पुत्र घमंडी निवासी वार्ड नंबर-2, कस्बा दुद्धी के खिलाफ कार्रवाई की गई।

कोतवाल मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी शिवा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि राजा की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। फरारी के चलते पुलिस ने राजा की अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया है।

पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Ask ChatGPT

Leave a Comment

और पढ़ें