Search
Close this search box.

Varanasi crime : अपराध कर गर्लफ्रेंड का शौक पूरी करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, चार दिन पहले हेडकांस्टेबल की पत्नी की लूटी थी चेन

Varanasi (Ujala Sanchar) : मंडुवाडीह क्षेत्र में विगत 28 सितंबर को हेडकांस्टेबल की पत्नी मनीषा देवी से चेन छिनैती मामले में पुलिस ने लूटी गई सोने की चेन को 2 टुकड़ों में बरामद कर लिया। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक व 315 बोर का कट्टा के साथ 2 आरोपियों राकेश चौहान (20) व सूरज चौहान (19) को बुधवार की सुबह बीएलडब्लू अंडरपास से सुबह गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम लोग उस दिन घर से भोर में ही छिनैती करने के इरादे से निकल गए और रिश्तेदार की 250 सीसी की पल्सर बाइक जिस पर नम्बर प्लेट नही था, उसी से हम लोग लहरतारा से मंडुवाडीह की तरफ जा रहे थे तभी एक महिला को देखा जो कि गले मे चेन पहनी हुई थी और हम लोग मंडुवाडीह चौराहे के समीप से उसकी चेन नोच कर रामनगर की तरफ भाग निकले। लूटी हुई चेन को तोड़कर आधा आधा बांट लिए तथा बाइक पर नम्बर प्लेट नही था तो हम लोग निश्चिंत थे कि पुलिस हम दोनों को नही पकड़ पाएगी।

आरोपियों ने तमंचे के बारे में बताया कि इसे शौकिया रखता हूँ तथा इससे पहले भी मैंने छोटी मोटी वारदातों को अंजाम दिया है और उन रूपयो से अपनी गर्लफ्रैंड का मोबाइल रिचार्ज करवाता था और उसकी जरूरतों को भी पूरा करता था।

वहीं इस टीम में थाना प्रभारी भरत उपाध्याय, उपनिरीक्षक अमित सिंह, उपनिरीक्षक योगेंद्र यादव, उपनिरीक्षक अभयनाथ तिवारी, उपनिरीक्षक सत्यम तिवारी, हेड कॉन्स्टेबल शक्ति सिंह, का. धर्मेंद्र कुमार ,का. कृष्णानन्द और का. अविनाश यादव रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें