Search
Close this search box.

वायरल खबर : घूसखोरी करता दिख रहा थानेदार, अब होगी कार्रवाई, देखें विडिओ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

Varanasi : पुलिस विभाग में घूसखोरी कितने अंदर तक रच बस गई है ये अक्सर देखने को मिलता रहता है। इसके बाद भी महकमे के कुछ लोग पैसा लेने से बाज नहीं आ रहे। एक ताजा मामला एक विडिओ के जरिये सामने आया है। जिसमें वाराणसी जंसा थाने के थानेदार द्वारा विवादित जमीन पर चारदीवारी के लिए पैसा लिया गया है।

मामला एक विवादित ज़मीन पर चारदीवारी करवाने के लिए थानेदार द्वारा लिए गए पैसे का है। थानेदार का नाम बैधनाथ सिंह बताया जा रहा है, जो अपने चालक के माध्यम से 40 हजार रुपया लिया। चारदीवारी ना होने पर नीरज पांडेय द्वारा जब पैसा वापस मांगा गया तो थानेदार ने 26 हजार तो वापस कर दिए लेकिन 14 हजार रोक लिया, जब देनदार ने बाकी के 14000 मांगे तो थानेदार ने कहा की जीएसटी के तौर पर कट गया है।

इस मामले में पीड़ित पक्ष द्वारा एक आईजीआरएस प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसकी जांच अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा की गई तो जांच में थानेदार बैधनाथ सिंह और मुख्य आरक्षी विजय कुमार पाण्डेय (चालक) के खिलाफ शिकायत सही पाई गई। जिसके बाद मामले में अपर पुलिस आयुक्त ने कार्यवाही के लिए अपनी रिपोर्ट हाई कमान को भेज दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें