Search
Close this search box.

बलिया: नगरा में भाजपा ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

बलिया: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा महोत्सव के तहत भाजपा नगरा मंडल ने बुधवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।

यात्रा अपराह्न 4 बजे अतिथि गृह से शुरू होकर भीमपुरा मार्ग, बेल्थरा रोड मार्ग होते हुए सिकंदरपुर मार्ग स्थित काली स्थान पर शाम 6 बजे समाप्त हुई। यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता बाइक और पैदल तिरंगा लेकर शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष से बाजार गूंज उठा, जबकि डीजे पर बजते देशभक्ति गीतों पर युवा कार्यकर्ता उत्साह से झूमते नजर आए।

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री छट्ठू राम, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मृदुल श्रीवास्तव, प्रो. समरजीत सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा पृथ्वीपाल सिंह, कृष्णा कुशवाहा, फतेहबहादुर सिंह, विहिप जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह चंदेल, लाल बहादुर सिंह, संतोष कुमार पांडेय, राजेश पांडेय, गणपति गोड़, दीपक कुमार, राजू सोनी, अमरेंद्र सोनी, राज कुमार कन्नौजिया, धर्मराज सिंह विक्की समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

ब्यूरो चीफ – अवधेश यादव

Leave a Comment

और पढ़ें