Search
Close this search box.

बलिया: नगरा प्रखंड के चचयां में गुरु बाबा मंदिर पर मना विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस

बलिया: विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस के अवसर पर नगरा प्रखंड के चचयां स्थित गुरु बाबा मंदिर प्रांगण में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ राजीव सिंह चंदेल ने किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लालबहादुर सिंह लालू (वार्ड सभासद) ने की, जबकि संचालन का दायित्व जिला धर्म प्रचार प्रमुख ओमप्रकाश दास ने निभाया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मार्कंडेय वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष रामनिवास शर्मा और जिला प्रचार प्रमुख विजय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

स्थापना दिवस कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने संगठन की स्थापना, उद्देश्यों और देश में सांस्कृतिक एवं धार्मिक एकता के लिए इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता और श्रद्धालु सम्मिलित हुए।

ब्यूरो चीफ – अवधेश यादव

Leave a Comment

और पढ़ें