Search
Close this search box.

वाराणसी : पीएम मोदी ने मिर्जापुर हादसे पर जताया गहरा शोक, एक्स पर पोस्ट कर घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी : प्रधानमंत्री और वाराणसी से सांसद नरेन्द्र मोदी ने मिर्जापुर के कछवां रोड पर हुए सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पीएम ने एक्स पर पोस्ट कर शोकाकुल परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा है कि उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हुआ भीषण सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जान गंवाने वालों के शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्त होने की कामना की है। लिखा है कि राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है। 

मिर्जापुर के कछवां में वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर गुरुवार की रात बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। इसमें ट्रैक्टर-ट्राली सवार 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के निवासी हैं। घायलों का इलाज बीएचयू ट्रामा सेंटर में कराया जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें