Search
Close this search box.

बलिया: समाजवादी गुंडों से डरने वाली नहीं: विधायक केतकी सिंह का सपा पर बड़ा हमला

बलिया: बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक केतकी सिंह ने समाजवादी पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “समाजवादी गुंडों से मैं डरने वाली नहीं। सपा का चरित्र शुरू से ही महिलाओं के खिलाफ रहा है।”

दरअसल, हाल ही में केतकी सिंह द्वारा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर टोटियों और टाइल्स को लेकर की गई टिप्पणी से नाराज समाजवादी कार्यकर्ताओं ने उनके लखनऊ स्थित आवास का घेराव किया था। उस दौरान विधायक की 16 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली मौजूद थीं।

केतकी सिंह ने इसे सपा की घृणित मानसिकता करार देते हुए कहा, “मेरी अनुपस्थिति में घर का घेराव करना और मेरी पुत्री को डराने की कोशिश करना, समाजवादी पार्टी के चाल-चरित्र को उजागर करता है।”

उन्होंने कहा कि सपा का इतिहास महिलाओं के प्रति अपमानजनक रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि “चाहे गेस्ट हाउस कांड हो या मुलायम सिंह यादव का लड़कियों को लेकर विवादित बयान, सपा ने हमेशा महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाई है।”

इसके साथ ही भाजपा विधायक ने सवाल उठाया कि “जब एक विशेष समुदाय के व्यक्ति ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी पर टिप्पणी की थी, तब समाजवादी कार्यकर्ताओं का खून क्यों नहीं खौला?”

Leave a Comment

और पढ़ें