Search
Close this search box.

चन्दौली: पुलिस ने 1 करोड़ 40 लाख की शराब पकड़ी, पुलिस के हत्थे चढ़े दो तस्कर गिरफ्तार

चन्दौली: अलीनगर थाना पुलिस व स्वाट तथा सर्विलांस टीम ने मुखबिर कि सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान सिन्घीताली पुल के पास घेराबंदी कर एक ट्रक से लगभग 1 करोड़ 40 लाख रुपये कीमत की 6685.2 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस मामले में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। तस्कर शराब को 107 बोरी बुरादे के नीचे रखा था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किया जा रहा है। पुलिस को बिहार मद्य निषेध इकाई पटना से सूचना मिली कि एक ट्रक पर लकड़ी के बुरादे के बोरे के नीचे शराब लादकर तस्कर बिहार की ओर जा रहे हैं।इस सूचना पर अलीनगर थाने की पुलिस सक्रिय हुई। आशीष मिश्रा प्रभारी स्वाट/सर्विलांस टीम मय हमराह व प्रभारी निरीक्षक अलीनगर अनिल कुमार पाण्डेय थाना अलीनगर पुलिस टीम बनाई गई। टीम अलीनगर थाना क्षेत्र के सिन्घीताली पुल के पास चेकिंग शुरू कर दी।

इसी बीच वाराणसी की तरफ से एक ट्रक नीली व पीली तिरपाल से ढक कर आ रहा था।जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया गया किन्तु पुलिस टीम को देखकर ट्रक चालक ट्रक की स्पीड बढ़ा कर भागने का प्रयास किया । वहां मौजूद पुलिस टीम द्वारा ट्रेलर व डन्फर की मदद से घेराबन्दी कर पकड़ लिया गया। ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें ट्रक के डाले में कुल 107 बोरी बुरादे के नीचे अवैध अंग्रेजी शराब को छिपा रखा गया था।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना अलीनगर पर मु.अ.सं. 432/25 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व धारा 109 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।पकड़े गये अभियुक्तों की पहचान गुरदीप सिंह पुत्र जसवीर सिंह निवासी डांव टुंडली थाना पंजोखरा साहिब जिला अम्बाला हरियाणा उम्र करीब 38 वर्ष व गुरपाल सिंह पुत्र महिन्दर सिंह निवासी रानी माजरा थाना साहिबजादा अजीत नगर पंजाब उम्र करीब 42 वर्ष के रुप में हुई।

Leave a Comment

और पढ़ें