Search
Close this search box.

कुशीनगर में छात्राओं से छेड़खानी करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

कुशीनगर। छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान असलम और जुल्फिकार के रूप में हुई है। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

मामला उस समय सुर्खियों में आया जब गिरफ्तारी के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें पुलिस दोनों आरोपियों को व्हीलचेयर पर ले जाती हुई दिखाई दे रही है।

आरोप था कि दोनों बदमाश लंबे समय से स्कूल से आने-जाने वाली छात्राओं से छेड़खानी किया करते थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को मुठभेड़ में दबोच लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें