वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के फूलवरिया की रहने वाली एक महिला ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे वरुणा नदी में छलांग लगाकर जान दे दी। घटना कोइल्हवा पुल के पास हुई। सूचना मिलने पर पुलिस उपनिरीक्षक हमराह मय फैंटम मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला।
मृतका की पहचान सविता देवी (40 वर्ष), पत्नी जितेंद्र कुमार, निवासी पहलूपूरा, थाना कैंट, वाराणसी के रूप में हुई है। बताया गया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।








