Search
Close this search box.

वाराणसी: कारोबारी ने गंगा में कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में कर्ज और धोखाधड़ी का जिक्र

वाराणसी: दशाश्वमेध घाट पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। 67 वर्षीय कारोबारी सुरेंद्र केशरी उर्फ मुन्ना ने गंगा में कूदकर आत्महत्या कर ली। सुरेंद्र केसरी दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के बड़ादेव मोहल्ले के निवासी थे और इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकान चलाते थे।

सुसाइड नोट में कर्ज का दबाव और धोखाधड़ी का आरोप
परिजनों ने पुलिस को बताया कि घर की दराज में एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें सुरेंद्र ने लिखा कि वे 11 लाख रुपये के लोन और एक व्यापारी द्वारा पैसा हड़प लेने से बेहद परेशान थे। आर्थिक दबाव लगातार बढ़ता जा रहा था, जिससे वे मानसिक रूप से टूट गए।

घटना कैसे हुई
परिवार के अनुसार, सुरेंद्र केसरी मंगलवार शाम करीब साढ़े दो बजे अपने कर्मचारी के साथ घर से निकले थे। दशाश्वमेध घाट पहुंचने पर उन्होंने कर्मचारी को नाश्ता लेने भेज दिया और उसी दौरान गंगा में कूद गए।

जब कर्मचारी लौटा तो उन्हें कहीं नहीं पाया। सूचना पर परिवार और पुलिस मौके पर पहुंची। तलाश के दौरान उनका शव गणेश घाट के पास दिखाई दिया।

पुलिस जांच में तेज़ी
एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजन त्रिपाठी ने बताया कि जिस व्यापारी पर पैसा हड़पने का आरोप है, उससे पूछताछ की जाएगी। पुलिस सुसाइड नोट और वित्तीय लेनदेन की भी जांच कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें