झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने कथित तौर पर iPhone न मिलने से नाराज होकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर है।
परिजनों के मुताबिक, छात्रा पिछले कई दिनों से अपने माता-पिता से iPhone दिलाने की जिद कर रही थी। इसी बीच उसने अपने पिता से यह भी कह दिया था कि अगर दो दिन में फोन नहीं मिला तो अंजाम बुरा होगा, हालांकि उस समय परिवार वालों ने इसे बच्चों की नाराजगी समझकर गंभीरता से नहीं लिया।
शनिवार को जब माता-पिता काम पर चले गए, उसी दौरान छात्रा ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में उरई मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।
इस घटना ने एक बार फिर बच्चों पर बढ़ते सामाजिक दबाव, महंगे गैजेट्स की चाह और मानसिक तनाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि माता-पिता को बच्चों से खुलकर संवाद करना चाहिए और उनकी मानसिक स्थिति पर भी ध्यान देना बेहद जरूरी है।
फिलहाल, पूरे गांव में शोक का माहौल









