वाराणसी। शहर के राजातालाब क्षेत्र स्थित ममता हॉस्पिटल, बंगालीपुर–जमुआ रोड पर आम जनता के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को और सुलभ बनाया गया है। अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत ₹5 लाख तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।

अस्पताल प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, ममता हॉस्पिटल में हड्डी रोग विभाग के अंतर्गत हाथ व पैर के फ्रैक्चर, रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन, घुटने के लिगामेंट का इलाज सहित सभी प्रकार की हड्डियों के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है।
वहीं जनरल सर्जरी विभाग में हर्निया, हाइड्रोसील, विभिन्न प्रकार की गांठों का ऑपरेशन, पेट व आंतों की सर्जरी तथा पित्त की थैली (गॉलब्लैडर) में पथरी का ऑपरेशन किया जा रहा है।
इसके अलावा अस्पताल में बाल रोग विभाग, नेफ्रोलॉजी (किडनी रोग), यूरो सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की भी सुविधाएं उपलब्ध हैं। मरीजों को कम से कम खर्च में बेहतर इलाज देने की व्यवस्था की गई है।
अस्पताल प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क इलाज कराएं।
रिपोर्ट: अशोक कुमार गुप्ता









