Search
Close this search box.

वाराणसी: मकर संक्रांति पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल ने वितरित किया खिचड़ी का प्रसाद

वाराणसी। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल ने मोढेला चुरावनपुर स्थित दुर्गावती गेस्ट हाउस में खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं अपने हाथों से गांव के लोगों को प्रसाद देकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने खिचड़ी को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया।

कार्यक्रम में सौजन्य से राजेश कुमार गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, सुरेश कुमार गुप्ता एवं रामचंद्र गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल का राजेश कुमार गुप्ता ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मकर संक्रांति पर्व की महत्ता बताते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।

रिपोर्ट: अशोक कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें