Search
Close this search box.

हरदोई: महाकुंभ 2025 में उत्कृष्ट सेवा पर एएसपी आलोक राज नारायण व एएसपी सुबोध गौतम महाकुंभ सेवा मेडल से सम्मानित

हरदोई। विश्व के सबसे बड़े समागम महाकुंभ 2025 के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने पर ASP सर्किल शाहाबाद आलोक राज नारायण एवं ASP पूर्वी श्री सुबोध गौतम को महाकुंभ सेवा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान हरदोई के अशोक कुमार मीणा द्वारा प्रदान किया गया। महाकुंभ जैसे विशाल आयोजन में दोनों अधिकारियों द्वारा सुरक्षा क्षेत्र में दिए गए विशिष्ट योगदान की सराहना करते हुए उन्हें यह उपलब्धि प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण भावना की प्रशंसा की गई।

इस सम्मान से पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है और अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी कर्तव्य के प्रति प्रेरणा मिली है।

Leave a Comment

और पढ़ें