Search
Close this search box.

Varanasi: दुकानदार की हत्या करने वाले बदमाश ने कोर्ट में किया सरेंडर, 25 हजार था इनाम 

Varanasi: चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिरनाथीपुर गांव में सिगरेट न देने पर दुकानदार शारदा यादव की गोली मारकर हत्या करने के आरोपित अनिल राजभर ने सीजेएम अदालत में समर्पण कर दिया। अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। डीसीपी वरुणा जोन ने अनिल राजभर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

क्या थी पूरी घटना

घटना 12 सितंबर की आधी रात की है, जब बिरनाथीपुर गांव में अपने घर के सामने गुमटी में पान-सिगरेट बेचने वाले 50 वर्षीय शारदा यादव को बाइक सवार दो बदमाशों ने जगाकर सिगरेट मांगी। शारदा ने देर रात का हवाला देकर सुबह आने को कहा, जिससे नाराज होकर बदमाशों ने उनकी गर्दन में गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

इस वारदात में शामिल उगापुर गांव निवासी संदीप यादव और अन्य तीन साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें से एक ने अवैध असलहा उपलब्ध कराया था। संदीप का साथी अनिल राजभर तब से फरार था, लेकिन अब उसने अदालत में समर्पण कर दिया है। एसीपी सारनाथ डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि अदालत से अनुमति लेकर अनिल राजभर को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें