Search
Close this search box.

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक वाराणसी

वाराणसी । थाना दशाश्वमेध क्षेत्र के चित्तरंजन पार्क में मिशन शक्ति फेस-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान मिशन शक्ति प्रभारी म0उ0नि0 खुशबू सिंह, म0का0 ललिता सरोज, म0का0 लक्ष्मी देवी, बाल कल्याण अधिकारी उ0नि0 मो0 इमरान अंसारी तथा एएचटी टीम के उ0नि0 राकेश द्विवेदी व का0 पंकज कुमार यादव द्वारा आसपास की महिलाओं एवं बालिकाओं को एकत्र कर उन्हें विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली, मानव तस्करी से बचाव, बाल विवाह उन्मूलन एवं महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित कानूनों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।

पुलिस टीम ने महिलाओं को जागरूक करते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जागरूकता अभियान की सराहना की।

Leave a Comment

और पढ़ें