Search
Close this search box.

रसड़ा में घरेलू गैस संकट गहराया: 45 दिन बाद मिल रहा सिलेंडर, बढ़ी कीमतों से उपभोक्ता परेशान

बलिया । जनपद के रसड़ा क्षेत्र में घरेलू गैस की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर की डिलीवरी के लिए उपभोक्ताओं को लगभग 45 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, नंबर आने के बाद भी 8 से 10 दिन अतिरिक्त लग रहे हैं, जिसके बाद उपभोक्ताओं को सुबह से लंबी लाइन में खड़े रहकर 4 से 5 घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। यह स्थिति विशेष रूप से नीबू कबीरपुर स्थित भारत गैस एजेंसी में देखने को मिल रही है।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस सिलेंडर की निर्धारित कीमत 993.50 रुपये होने के बावजूद 1000 रुपये तक वसूले जा रहे हैं, जबकि कुछ स्थानों पर अतिरिक्त भाड़ा जोड़कर 1030 रुपये तक लिया जा रहा है। जबकि होम डिलीवरी चार्ज पहले से शामिल होता है, इसके बावजूद अधिक राशि वसूली जा रही है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए मांग की है कि उपभोक्ताओं का शोषण बंद कराया जाए और गैस वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाया जाए।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें