Search
Close this search box.

सासाराम–आरा रेलखंड का डीआरएम उदय सिंह मीना ने किया सघन निरीक्षण, यात्री सुविधाओं, स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था पर दिया विशेष जोर

चन्दौली। /पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने सासाराम–आरा रेलखंड का विस्तृत निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं, सुरक्षा मानकों और विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सासाराम जंक्शन और बिक्रमगंज स्टेशन पर उतरकर प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग व्यवस्था तथा स्वच्छता की स्थिति का गहन अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान खानपान स्टॉलों, पेयजल व्यवस्था और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की भी बारीकी से जांच की गई, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और मानक अनुरूप सेवाएं मिल सकें।विशेष रूप से सासाराम जंक्शन पर डीआरएम ने वॉटर वेंडिंग मशीन से स्वयं पानी पीकर उसकी गुणवत्ता परखते हुए स्वच्छ पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी स्टेशनों पर पर्याप्त पेयजल, जल बूथों की नियमित निगरानी और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त इंतजाम करने पर जोर दिया। साथ ही, चल रहे विकास कार्यों को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाएं मिल सकें।

सजय शर्मा ब्यूरो चन्दौली।

Leave a Comment

और पढ़ें