Search
Close this search box.

वाराणसी पुलिस की बड़ी सफलता: धर्म परिवर्तन मामले में 25 हजार का इनामी आफताब अंसारी गिरफ्तार

वाराणसी । के काशी जोन में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसीपी विजय प्रताप सिंह के कुशल निर्देशन में पुलिस टीम ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और शोषण के गंभीर आरोपों में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त आफताब अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार देर रात रिंग रोड अंडरपास के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा।

बताया जा रहा है कि अप्रैल 2024 में एक महिला ने आफताब अंसारी और उसके परिवार पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने तथा शोषण का आरोप लगाया था। मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के माता-पिता को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि आफताब लगातार फरार चल रहा था।

एसीपी विजय प्रताप सिंह ने इस ऑपरेशन के लिए सर्विलांस और साइबर सेल को सक्रिय किया था। प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह की टीम ने तकनीकी निगरानी और सटीक सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ कई थानों में गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें